खांसी का रामबाण इलाज, दादी-नानी के नुस्खे
Source:
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन और खांसी को कम करते हैं। 1 चम्मच शहद में कद्दूकस की हुई अदरक मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें। यह खांसी में तुरंत आराम देता है।
Source:
गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करने से गले की सूजन कम होती है। यह तरीका बैक्टीरिया को मारता है और गले की खराश को शांत करता है।
Source:
हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटीवायरल है। रात को सोने से पहले गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से खांसी और गले की खराश कम होती है।
Source:
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। 8–10 तुलसी के पत्ते चबाएं या तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाकर दिन में 2-3 बार पिएं। यह गले की खराश और खांसी में असरदार है।
Source:
गर्म पानी की भाप लेना गले और श्वसन मार्ग को आराम देता है। पानी में कुछ बूंदें यूकेलिप्टस या पुदीना डालकर भाप लेने से खांसी और जमाव दोनों में राहत मिलती है।
Source:
एक या दो कच्चे लहसुन की कलियां चबाना या पानी में उबालकर पीना खांसी और जुकाम से जल्दी राहत दिलाता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
Source:
एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार पीने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।
Source:
Thanks For Reading!
थाई पर फैट बढ़ रहा है, चलते समय जांघों में लगती है रगड़, इन 3 एक्सरसाइज को करें 1 महीनें में कम होंगी जांघों की चर्बी
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/health/थाई-पर-फैट-बढ़-रहा-है -चलते-समय-जांघों-में-लगती-है-रगड़ -इन-3-एक्सरसाइज-को-करें-1-महीनें-में-कम-होंगी-जांघों-की-चर्बी/40